फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे कहीं ये बुखार स्क्रबटायफस तो नहीं?

Tue, 22 Jul 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में जानलेवा बुखार स्क्रब टायफस ने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। सूबे में पिछले साढ़े छह माह के भीतर करीब 1400 सामने आ चुके हैं। बीते 20 दिनों के दौरान ही प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में स्क्रब टायफस के 350 से ज्यादा नए मरीज पहुंचे हैं।
विज्ञापन


एक विशेष माइट के काटने से ये रोग होता है। बरसात शुरू होते ही मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस मामले को लेकर अफसरों के साथ आपात बैठक की।

इसमें अधिकारियों को स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सभी सीएमओ को लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। विभाग का दावा है कि भले ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन स्क्रब टायफस से अभी कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं स्क्रब टायफस के लक्षण

- सर्दी के साथ तेज बुखार
- पूरे शरीर में तेज दर्द होना
- जोड़ों और सिर में तेज दर्द
- पीलिया से ग्रस्त हो जाना

कैसे करें बचाव

- नंगे पैर घास पर न चलें
- खून की जांच कराएं
- बुखार होने पर डाक्टर के पास जाएं
- घर के आसपास झाड़ियां न उगने दें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें