फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर दुधली इलाके में पांच दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान

Thu, 15 Nov 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटी भौंट पंचायत के अपर दुधली इलाके में पांच दिन से पानी नहीं आया है। इलाके के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग शिकायत करने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले हफ्ते इस इलाके में पानी की सप्लाई दी थी।

विज्ञापन


सोमवार को पानी की सप्लाई होनी थी लेकिन फिर टैंकों की सफाई की बात कहकर पानी नहीं दिया गया। मंगलवार को फिर लोगों ने शिकायत की तो जवाब मिला कि आज दूसरे इलाके में पानी देना है। बुधवार को भी जब पानी नहीं आया तो लोगों ने फिर आईपीएच दफ्तर फोन किया।

इस बार जवाब मिला कि आज बिजली कट लगा है। ऐसे में पानी नहीं आएगा। लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग की लापरवाही से पीने तक का पानी नहीं मिल रहा। दर्जनों परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरसने लगे हैं। एसडीओ कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी सूचना नहीं है। पता किया जाएगा कि आखिर इलाके में सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें