फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज मैदान पर पहली बार पांच मिनट का हुआ हिमाचल दिवस कार्यक्रम

Wed, 15 Apr 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि पुलिस जवानों की एक टुकड़ी ने मास्क लगाकर परेड की। सीएम जयराम ठाकुर ने परेड की सलामी ली। उन्होंने रिज मैदान पर झंडा फहराया और पांच मिनट में ही कार्यक्रम का समापन हो गया। न पुलिस बैंड पहले की तरह बज पाया, न प्रदेश की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक झलक का प्रदर्शन हुआ। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के एहतियात को बरतते हुए सादगी से हिमाचल दिवस समारोह हुआ। 

विज्ञापन


कोरोना के मद्देनजर 73वां हिमाचल दिवस राज्यस्तरीय समारोह बुधवार को रिज मैदान शिमला में सादगीपूर्वक मनाया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेंद्र चौहान, मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू और सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार मौजूद हुए। महाधिवक्ता अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, नगर निगम आयुक्त पंकज राय, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


27 जवानों की पुलिस टुकड़ी का डीएसपी अनिल शर्मा ने किया नेतृत्व 
परेड में 27 जवानों की पुलिस टुकड़ी का हिमाचल पुलिस की जुन्गा बटालियन में नियुक्त डीएसपी अनिल शर्मा ने नेतृत्व किया। इस टुकड़ी ने मास्क पहन रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें