फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा, बैंकवालों से मिलकर बदल लिए लाखों के पुराने नोट

Wed, 30 Nov 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद एसबीआई की हिमाचल स्थित चुवाड़ी शाखा में लाखों रुपए के पुराने नोट बदले जाने का खुलासा हुआ है। बैंक प्रबंधक समेत चार कर्मी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसबीआई की चुवाड़ी शाखा में टोल प्लाजा के 2.25 लाख रुपये बदले जाने के मामले में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर ने बैंक प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

इस मामले में जांच पूरी होने के बाद यह नोटिस भेजे गए हैं। एक सप्ताह में सभी कर्मचारियों को जवाब देने के लिए कहा गया है। उसके बाद बैंक प्रबंधन आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन


गौर हो कि चुवाड़ी की एसबीआई शाखा में 2.25 लाख रुपये के नोट बदले गए थे। मामले का खुलासा होने के बाद एसबीआई ने बड़े स्तर की जांच बैठाई थी। जांच अधिकारियों ने चुवाड़ी बैंक शाखा का भी दौरा किया और मामले से जुड़े सुबूत एकत्र किए।

कैश बदलने में शामिल पाए गए ये चार कर्मी

जांच अधिकारियों को कैश बदले जाने के दिन का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया था। जिसके बाद बैंक कर्मचारियों को संदेह और बढ़ गया। बैंक अधिकारियों ने अब अपनी जांच पूरी कर ली है और इस जांच में चार लोगों को मुख्य रूप से दोषी पाया गया है।

इन सभी से बैंक प्रबंधन ने जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद बैंक आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। जिन चार कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं उनमें बैंक शाखा प्रबंधक, कैश ऑफिसर, अकाउंटेंट और लिपिक शामिल हैं।

इसकी पुष्टि करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक पीसी बुमेला ने बताया कि मामले की जांच पूरी हो गई है। जो लोग इस मामले में दोषी पाए गए हैं उन सभी को नोटिस भेजा गया है। इन्हें एक सप्ताह में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का मौका बैंक ने दिया है।

जिसके बाद बैंक की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मामला कर्मचारियों की निष्ठा और ईमानदारी से जुड़ा हुआ है और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

साढ़े आठ लाख कैश सहित पकड़े थे टोल प्लाजा के कर्मी

चुवाड़ी में 16 नवंबर को पुलिस ने साढ़े आठ लाख रुपये कैश सहित टोल प्लाजा के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पत्र बरामद हुआ जो बैंक शाखा को लिखा गया था। जिसके बाद छानबीन के दौरान बैंक में इसी दिन 2.25 लाख रुपये के नोट बदले जाने का खुलासा हो गया। मामला खुलते ही बैंक प्रबंधन ने जांच बैठा दी जो अब पूरी हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें