21 साल की युवती से दुराचार के मामले में गिरफ्तार आरोपी 56 वर्षीय कर्नल को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले भी आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला था। अब आरोपी को 27 नवंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले कोर्ट ने 25 नवंबर तक आरोपी कर्नल को पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद इसे शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने यहां आरोपी की रिमांड बढ़ाने के लिए अपील की। पुलिस का कहना था कि मामले से जुड़े कई पहलुओं पर अभी जांच बाकी है।
आरोपी कर्नल से इस बारे में पुख्ता पूछताछ नहीं हो पाई है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सदर पुलिस के अनुसार कर्नल पर अपने दोस्त की बेटी से रेप का आरोप है। रेप पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कर्नल पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे।
युवती का आरोप था कि कर्नल ने उसे मॉडलिंग का झांसा देकर। कर्नल की बात मानकर युवती उसके घर चली गई जहां उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई और दुराचार किया गया। 20 नवंबर के इस मामले के सामने आने के बाद 22 नवंबर को आरोपी कर्नल को गिरफ्तार किया गया था।
इसके बाद 23 नवंबर को इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। फिलहाल पुलिस को अब पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान का कहना है कि आरोपी कर्नल को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इससे पूछताछ की जा रही है।