132 केवी से दिए कनेक्शन पर प्रति केवी 4.20 की जगह 4.25 रुपये वसूले जाएंगे। 66 केवी से दिए कनेक्शन पर 4.20 की जगह 4.30 रुपये प्रति केवी शुल्क तय किया है। एलटी लाइन के कनेक्शन का शुल्क पांच रुपये प्रति केवी से घटाकर 4.80 रुपये प्रति केवी किया गया है।
एचटी लाइन का शुल्क 4.50 रुपये से कम कर 4.30 रुपये प्रति केवी किया गया है। आयोग ने सिंचाई एवं पेयजल की पंपिंग योजनाओं को चलाने वाले कृषि उपभोक्ताओं को भी राहत दी है। आयोग ने इन उपभोक्ताओं से लिए जाने वाले बिजली शुल्क को 50 पैसे प्रति किलोवॉट कर दिया है।
25 पैसे प्रति किलोवॉट की बिजली शुल्क में कटौती की गई है। एचटी लाइन से लिए कनेक्शन के डिमांड चार्ज को सौ रुपये प्रति केवी प्रतिमाह घटा दिया है। एलटी लाइन कनेक्शन पर शुल्क को 50 रुपये प्रति केवी प्रतिमाह बढ़ाया है।