फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों को गो सदन ले जाने के नाम पर हो रही ठगी, केस दर्ज

Sun, 29 Jul 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में गो तस्करी करने वालों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के राम ऋषि भारद्वाज और अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने थाना सदर में रविवार को शिकायत दर्ज करवाई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव कुठानिया चैढ़ी के राम रत्न और जय राम चौहान दौची गांव ने शिकायत में कहा है कि सुलेंद्र नामक एक व्यक्ति जो अपने को कोटबेजा कसौली का बताता है, गोशाला में पशु रखे जाने के बहाने शिमला और इसके आसपास के क्षेत्र में घूम रहा है।

विज्ञापन


वह किसानों और पशुपालकों से उनके पशुओं को कोटला सोलन की एक संस्था की ओर से चलाए जा रहे गो सदन में ले जाने की बात कह रहा है, इसकी एवज में वह पैसे भी एंट रहा है। शिकायतकर्ता राम रत्न ने अपनी गाय अप्रैल माह में उसे दी थी। बाद में अपनी गाय के बारे में पूछा, तो न तो वह सोलन की उक्त गोशाला की रसीद दिखा पाया और न ही उसने ले जाई गई गाय के बारे में कुछ बताया। इस पर राम रत्न को शक हुआ कि उसकी गाय को उसने मार दिया है या गो तस्करों के हाथों बेच दिया है।

शिकायकर्ताओं के साथ आए आए राम ऋृषि भारद्वाज भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद हिमाचल प्रदेश, गो क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष बंसी भारद्वाज, विश्व हिंदु परिषद के जिला कार्याध्यक्ष अमर वर्मा और बजरंग दल के अरुण ठाकुर सहित प्राणी सेवा संस्था के अध्यक्ष ललित शर्मा सहित अन्य लोगों ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि गायों को गो सदन ले जाने के नाम पर ठगी करने वाले ऐसे लोगों का पता लगाया जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। सदर पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें