फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल एक्सचेंज में आग लगने से 108 एबुलेंस सेवाएं ठप

Mon, 03 Sep 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल एक्सचेंज सोलन में रविवार देर रात लगी आग से हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। 108 एबुलेंस का मुख्य कार्यालय सोलन में है। यहीं से 108 एंबुलेंस वाहनों को आपरेट किया जाता है। लेकिन एक्सचेंज जलने से कार्यालय के फोन बंद रहे।

विज्ञापन


हालांकि, बीएसएनएल ने सोमवार को चार बजे तक फोन ठीक करने की बात कही, लेकिन अभी तक फोन बंद हैं। एक्सचेंज में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

मंगलवार को भी हिमाचल में 108 एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहेंगी। प्रदेश कार्यक्रम अधिकारी आकाश दीप ने बताया कि अस्पतालों के बाहर एंबुलेंस खड़ी रहीं। कार्यालय में किसी के फोन नहीं आए। पता करने पर जानकारी मिली कि एक्सचेंज जल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसएनएल एक्सचेंज जलने के चलते सोमवार को ब्रॉडबैंड की सुविधा भी ठप रही। बीएसएनल के अधिकारी ने बताया कि एक्सचेंज रूम में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लगी है। इंजीनियरों की ओर से एक्सचेंज में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सेवाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें