पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है। सोमवार को उनसे मिलने के लिए उनकी बेटी और गुजरात मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष अभिलाषा सिंह पीजीआई पहुंचीं।
उन्होंने पिता का कुशलक्षेम पूछा। वीरभद्र सिंह शिमला आईजीएमसी से छुट्टी के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे लेकिन रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।
पीजीआई में दो दिन की छुट्टी होने के कारण रविवार और सोमवार को उनके टेस्ट नहीं हो पाए। मंगलवार को पीजीआई में वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य संबंधित टेस्ट कराए जा सकते हैं।