रुद्रपुर में अवैध शराब के साथ दबोचे तस्कर, साथ में विभागीय अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
शराब तस्कर अब अवैध शराब की तस्करी के लिए स्कूटी का प्रयोग कर रहे हैं। आबकारी टीम ने एक तस्कर को स्कूटी और अवैध शराब सहित दबोच लिया। साथ ही एक अन्य तस्कर को भी टीम ने पकड़ा है।
शनिवार को आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में दबिश दी। यहां राजाराम गुप्ता को स्कूटी में अवैध शराब के 35 पाउचों के साथ दबोच लिया गया। पकड़ा गया तस्कर काफी समय से स्कूटी पर शराब की तस्करी कर रहा था।
वह स्कूटी की डिग्गी में अवैध शराब के पाउच रखकर उन्हें फुटकर में बेचता था। वहीं आबकारी टीम ने कुलवंत सिंह निवासी कनकपुर को भी 42 पाउच अवैध शराब के साथ दबोच लिया।
दोनों तस्करों को पकड़ने वाली टीम में आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र बिष्ट, एसआई भुवन डंगवाल, दिवान सिंह, सिपाही, सन्नी, दीपक, विरेंद्र, जगदीश कुमार आदि शामिल थे।