फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat to CM Gehlot: 'कोई राजपूत जिंदा हो जो मुझे रिवॉल्वर दे सके', सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट, गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 12:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मामला सामने आने के बाद जोधपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस से कहा कि सरकार को दिवाली-नवरात्र पर बिजली कटौती को लेकर तो कोई चिंता नहीं होती है। रमजान में बिजली नहीं कटनी चाहिए, इस तरह का आदेश देखकर उसे गुस्सा आ गया और सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट कर दी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में रमजान पर निकाले गए विवादित बिजली आदेश से एक व्यक्ति इतना खफा हुआ कि सीएम अशोक गहलोत को धमकी दे डाली। युवक ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम को लेकर एक धमकी भरा पोस्ट किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश सिंह शेखवात 47 साल का है। वह सीकर का रहने वाला है और जोधपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार को उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'कोई राजपूत जिंदा हो जो मुझे रिवॉल्वर दे सके, गहलोत को सबक सिखाना है'। आरोपी की इस पोस्ट के वायरल होने के बाद रातानाड़ा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी राकेश ने पुलिस से कहा कि सरकार को दिवाली-नवरात्र पर बिजली कटौती को लेकर तो कोई चिंता नहीं होती है। रमजान में बिजली नहीं कटनी चाहिए, इस तरह का आदेश देखकर उसे गुस्सा आ गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उसने कहा कि मेरा कोई गलत इरादा नहीं था, मेरे पास तो कोई हथियार भी नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुरआती पूछताछ में सामने आया कि राकेश ने शराब के नशे में टिप्पणी कर थी। उसने बताया कि नवरात्र और दीपावली पर बिजली कटौती होने से इन लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती। रमजान महीने में बिजली कटौती नहीं करने का आदेश जारी करते हैं। ऐसे में उसे गुस्सा आ गया और सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी। 

यहां पढ़ें किस आदेश को लेकर नाराज था व्यक्ति...

Rajasthan: रमजान पर बिजली कटौती नहीं करने के आदेश पर घिरी सरकार, केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेसी सोच से घृणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें