चूरू में मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक करवाने गए युवक ने पानी की जगह बोतल में रखा थिनर पी लिया । थिनर पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
युवक के परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह (38) निवासी वार्ड नंबर 38 जयपुर से आया था। दिन के समय में उसके मोबाइल में कोई खराबी हो गई थी। मोबाइल को सही करवाने के लिए वह बाजार गया था। इस दौरान मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर उसने बोतल में भरे थिनर को पानी समझकर पी लिया। थिनर पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसको राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस भी वार्ड में पहुंची और युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।