फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: जयपुर में हिंदू समाज का सामूहिक प्रदर्शन आज, हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा 

Sun, 03 Jul 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उदयपुर हत्याकांड को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में आज हिंदू समाज और संत सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
जयपुर में प्रदर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज जयपुर में संत समाज के नेतृत्व में विशाल सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर हिंदू समाज जुटेगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सर्व हिंदू समाज के प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ ही भाजपा और संघ के अनुसार संगठनों और विभिन्न समाज के संगठनों ने समर्थन दिया है। बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने कि संभावना है। इसको देखते पुलिस प्रशासन ने परकोटे में इसे करने की इजाजत नहीं दी। स्टेचू सर्किल पर ये मौन सर्किल होगा।

क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। अब तक मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें