फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवक ने कांस्टेबल पर हथियार से किया हमला, साथी पुलिसकर्मी ने ईंट से किया सामना 

Tue, 05 Jul 2022 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

हमले में घायल कांस्टेबल का अजमेर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राजसमंद के भीम में बदनौर चौराहे पर एक युवक ने कांस्टेबल पर हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल के हाथ में गंभीर चोट लगी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ब्यावर ले जाया गया। प्राथमिकी इलाज के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सोमवार को दोपहर तीन बजे का है। बदनौर चौराहे के पास आरएसी के हेड कांस्टेबल भजेराम, विजय सिंह और प्रकाशचंद्र ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान दोनों हाथों में धारदार हथियार लेकर आए एक युवक ने भजेराम पर हमला कर दिया। उसके साथ खड़े दूसरे कांस्टेबल विजय सिंह ने हमलावर से बचाव करने के लिए ईंट उठा ली।

भजेराम बचने के लिए भागा तो सड़क पर गिर गया, इस बीच युवक ने उसपर फिर से हमला कर दिया। कांस्टेबल के बचाव के दौरान युवक के हाथ से हथियार छूटा तो वह भाग गया। यह पूरी वारदात चौराहे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें