झुंझुनू में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर पंखे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि बेटी होने पर विवाहिता को ससुराल के लोग परेशान करते थे।
इस संबंध में मृतका के छोटे भाई महेश कुमार ने सुसराल पक्ष के खिलाफ मुकुन्दगढ़ थाना में रिपोर्ट दी है। जिसमें मृतका के पति नरेन्द्र, ससुर करणीराम ननद पुष्पा और सुनील कुमार सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए पंखे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
दो बेटी होने से पूनम के ससुराल वाले उसे और परेशान करने लगे मृतक के छोटे भाई ने बताया कि वह अपनी बहन से तीन दिन से बात करने की कोशिश कर रहे थे। उसके बहन ने फोन पर बात करने की कोशिश की थी लेकिन उसके पति ने फोन काट दिया।बृजलालपुरा निवासी पूनम की पाबाना हाल मुकुन्दगढ निवासी नरेंद्र के साथ 16 मई 2016 को शादी हुई थी। उसकी 5 साल और 3 महीने की बेटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।