फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: माउंट आबू घूमने आए तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, हेलमेट लगा लेते तो बच जाती जान

Fri, 18 Nov 2022 07:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही युवकों की ही सामने आई है। बाइक तेज रफ्तार में थी, इसी वजह से हादसा हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक गुजरात रोडवेज बस से टकरा गई। इस भीषण हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त माउंट आबू घूमने आए थे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे माउंट आबू से तीन युवक बाइक पर आबू रोड की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आरणा हनुमान जी मंदिर के पास सामने से आई गुजरात रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना  पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। युवकों की जेब में मिले आधारकार्ड से उनकी पहचान हो पाई।


मरने वालों में मथवाफली, देलदर (आबूरोड) निवासी प्रकाश भील (19) पुत्र मोहन लाल, मनीष कुमार (24) पुत्र देवाराम और केसा राम (16) पुत्र नोनाराम शामिल हैं। युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। वहीं हादसे के बाद सड़क पर दो किमी लंबा जाम लग गया। डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गलती बाइक वालों के सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकता है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें