फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burning Hut: झोपड़ी से लपटें उठती देख केंद्रीय मंत्री शेखावत ने रुकवाई गाड़ी, कार्यकर्ताओं ने बुझाई आग

Sun, 13 Mar 2022 08:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बंबोर के पास सड़क किनारे झोपड़े में लगी आग देख केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपना काफिला रुकवा लिया। उनके साथ चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग बुझाते लोग और भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालेसर से जोधपुर लौटते समय बंबोर के समीप सड़क किनारे एक झोपड़ी को जलते देख केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपना काफिला रुकवा लिया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग पर पानी और मिट्टी डालकर उस पर काबू पाया।  

विज्ञापन


भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि बंबोर के पास सड़क किनारे झोपड़े में आग लग गई थी। आग लगते देख वहां से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपना काफिला रुकवा लिया। उनके साथ चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागकर विलाप कर महिला और पुरुष को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने मिलकर आग पर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो झोपड़ी के पास बना पट्टियों का कमरा गिर सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री शेखावत को सीधे बालेसर से एयरपोर्ट जाना था, यहां से फ्लाइट लेकर उन्हें दिल्ली जाना था,  लेकिन वह आग बुझने के बाद ही जोधपुर रवाना हुए। नुकसान से दुखी महिला को सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद वे जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें