फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: विवाहिता को भगा ले गया पीटीआई टीचर, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा, दलबल के साथ पहुंची पुलिस

Mon, 02 Sep 2024 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने स्कूल के इस टीचर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणाें के अनुसार विवाहिता इस की पूर्व में छात्रा रह चुकी है। 2022 में उसका विवाह हो चुका है।  ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक का चरित्र सही नहीं है। उसकी पूर्व में भी इस तरह की शिकायत आ चुकी है। 
विज्ञापन
स्कूल के बाहर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ के आतरी गांव के सरकारी विद्यालय में ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के एक टीचर पीटीआई विवाहिता को भगा ले गया, जो इसी स्कूल की पूर्व छात्रा थी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब आतरी का सरकारी स्कूल खुला तो वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के टीचर पीटीआई ईश्वरलाल गांव की एक विवाहिता को भगा ले गया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने स्कूल के इस टीचर को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया गया। मामला तूल पकड़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नूतन प्रकाश ने पीटीआई टीचर को निलंबित कर दिया है।

विवाहिता देवगढ़ में ब्याही 
जानकारी के अनुसार टीचर के साथ भागी विवाहिता 2020 में इसी स्कूल में छात्रा थी। बाद में 2022 में उसका देवगढ़ में विवाह हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक का चरित्र सही नहीं है। उसकी पूर्व में भी इस तरह की शिकायत आ चुकी है।
विज्ञापन


स्कूल के बाहर तैनात करना पड़ा जाब्ता
क्षेत्र के थाना अधिकारी विशाल झांझरिया ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने के बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश की गई। ग्रामीणों ने टीचर पर पूर्व छात्र को भगाने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें