फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में लूट, 24 किलो सोना और 10 लाख रुपए लेकर पांच बदमाश फरार

Mon, 29 Aug 2022 01:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उसके बाद आरोपियों ने लॉकर में रखा सोना लूट लिया।
विज्ञापन
उदयपुर बैंक में लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में लूट हो गई। पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर बैंक से 24 किलो सोना और 10 लाख रुपए नगद लूट लिया। वहीं वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस के खुलते ही पांच नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गए। उन्होंने बंदूक के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश बदमाश पहले बैंक में घुसा। उसके बाद उसने अन्य साथियों को बुलाया। इसके बाद उन्होंने मणप्पुरम गोल्ड लोन के कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बैंक में एकतरफ किया। उसके बाद बदमाशों ने सोने के गहने लूटे और फरार हो गए।

कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चंद्रशील ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें