फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: दो लेपर्डस की लड़ाई में मादा ने गंवाई जान, मृत लेपर्ड की गर्दन पर अन्य के दांतों के पाए गए गहरे निशान

Sat, 22 Jun 2024 05:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: जंगल में दो लेपर्ड की लड़ाई में एक की मौत हो गई। मृत मादा लेपर्ड की उम्र करीब तीन साल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आएगा। घटना सलूंबर जिले के सराड़ा वन क्षेत्र में शुक्रवार शाम का है।
विज्ञापन
दो लेपर्डस की लड़ाई में मादा ने गंवाई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूंबर जिले के सराड़ा वन क्षेत्र की पलोदडा वन चौकी के पास शनिवार तड़के एक मादा लेपर्ड का शव बरामद हुआ। मृत लेपर्ड की उम्र तीन वर्ष बताई जा रही है। मृत लेपर्ड का शव लहूलुहान हालात में मिला। उसकी गर्दन पर किसी अन्य लेपर्ड के दांत के निशान काफी गहरे पाए गए।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वनपाल खेमराज मीणा का कहना है कि मृत लेपर्ड को किसी अन्य लेपर्ड ने मारा था। इसकी वजह यह है कि मादा लेपर्ड के शरीर पर किसी हथियार की चोट के निशान दिखाई नहीं दिए। उसकी गर्दन पर पाए गए केनाइन दांतों के निशान किसी लेपर्ड के ही हो सकते हैं।

मीणा का मानना है कि शिकार के लिए संघर्ष या टेरिटरी के लिए मुकाबला ही दोनों लेपर्डस के बीच झगड़े की वजह हो सकता है। उनका मानना है कि बच जाने वाला लेपर्ड को भी चोटें आई होंगी, मगर वह मृत लेपर्ड से अधिक ताकतवर होने से बच निकला। मृत लेपर्ड का शव पलोदडा वन चौकी में रखाया गया है। मृत लेपर्ड के केनाइन दांत और पैरों के नख सलामत हैं लिहाजा किसी शिकारी का कारनामा दिखाई नहीं देता। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें