फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल की हत्या के दो और संदिग्ध हिरासत में, कोर्ट ने तीन आरोपियों को फिर रिमांड पर भेजा

Tue, 12 Jul 2022 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

एनआईए की टीम ने उदयपुर में दो संदिग्धों के घर छापा मारा। पूछताछ के बाद एनआईए ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। बीते दो दिन से एनआईए की टीम उदयपुर में ही है। सोमवार और मंलगवार को एनआईए की टीम ने दो जगह छापा मारा। इस दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। इधर, कन्हैयालाल हत्याकांड के सातों आरेपियों को मंगलवार को जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी और फरहाद को 16 जुलाई तक एनआईए की रिमांड पर भेज दिया है। इसके अलावा अन्य चार आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनआईए की टीम ने उदयपुर में दो लोगों के घर छापामारा। जिनमें उदयपुर अंजुमन के सदर मुजीब सिद्दिकी और सचिव फारुक शामिल हैं। घरों की तलाशी के बाद एनआईए ने दोंनों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इनके बारे में एनआईए की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सदर मुजीब दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़ा हुआ है। इसी के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।  

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
कन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद सहित मोहसीन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसीन, वसीम और फरहाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को कोर्ट ने गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी और फरहाद को 16 जुलाई तक एनआईए की रिमांड पर भेज दिया है। अन्य चार आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है।
विज्ञापन


28 जून को गला काटकर की गई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें