कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर में लगे कर्फ्यू के बीच शुक्रवार दोपहर 3 बजे जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ 21 फीट ऊंचे नवनिर्मित चांदी के रथ में विराजित होकर जगदीश चौक नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा में 100 से अधिक समाज और संगठनों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान भगवान के रथ को भक्तों द्वारा खींचा गया।
उधर, जगन्नाथ रथयात्रा में किसी तरह की बाधा न हो इसके प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। यात्रा के तय रूट पर 2000 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही 15 आईपीएस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि नमाज और रथ यात्रा एक दिन होने से किसी तरह का विवाद न हो।