सिरोही के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहे। कुछ लापरवाह चालक अपने साथ-साथ और लोगों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। लापरवाही का ऐसा ही एक मामले में दो लोगों की जान चली गई।
आबूरोड-पालनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात सीमा में अमीरगढ़ आरटीओ चेकपोस्ट के पास एक ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य गम्भीर रूप घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को अमीरगढ़ आरटीओ चेक पोस्ट के पास अहमदाबाद से राजस्थान जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार अहमदाबाद निवासी मेहुल भाई पुत्र गोविन्द और ईश्वर भाई पुत्र राजू भाई पटनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।