फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर दो शराब तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी और देशी ब्रांड की शराब बरामद

Sun, 28 May 2023 09:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर रेलवे पुलिस में स्टेशन पर शराब तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 102 नग अंग्रेजी और लोकल ब्रांड के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर रेलवे पुलिस में स्टेशन पर शराब तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अंग्रेजी और लोकल ब्रांड की शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज एवं महानिदेशक आगरा रेलवे के निर्देश में उत्तर मध्य रेलवे जोन में ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन सतर्क अभियान के अंतर्गत रेलवे पुलिस बदमाश, चोर गिरोह, तस्कर और अवैध कामों में लिप्त लोगों पर नजर रखकर कार्रवाई कर रही है। 

अमित कुमार ने बताया कि रविवार को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर दो लोग प्लास्टिक के बोरे को भरकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। मुखबिर की निशानदेही पर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर शराब तस्कर  संतोष कुमार (60) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गडरपुरा धौलपुर और (52)  वर्षीय बिजेंद्र पुत्र बुलाखी निवासी कायस्थ पाडा धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 102 नग अंग्रेजी और लोकल ब्रांड के बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रेलवे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। निरीक्षक ने बताया अनुसंधान में रेलगाड़ी और स्टेशनों पर शराब तस्करी के अन्य मामले खुल सकते हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें