फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बीकानेर में ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत

Thu, 10 Feb 2022 12:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

सुजानदेसर में गुरुवार को एक ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर फट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सुजानदेसर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोही में मौजूद ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  बॉयलर फटने के कारण तेज धमाका हुआ था, इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट के गैस होज में गैस टेस्टिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। इससे होज की छत पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए मजदूरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुआ इसका जवाब तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें