सूकड़ी नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
पाली जिले के फालना थाना इलाके में बहने वाली सूकड़ी नदी ने डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। ये दोनों दोस्त अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। सभी नदी में नहा रहे थे, इस दौरान तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरे दोस्त को बचा लिया गया।
फालना थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में जालोर जिले के हरजी (आहोर) निवासी हिमांशु पुत्र विनोद मालवीय (15) और मोखमपुरा निवासी निर्मल पुत्र महेन्द्र कुमार सैन (17) की डूबने से मौत हो गई, जबकि मोखमपुरा निवासी क्षितिज पुत्र खीमाराम प्रजापत (18) को बचा लिया गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फालना थानाप्रभारी सूरजाराम जाखड़ और रानी थानाप्रभारी रविन्द्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। नदी में डूबे बच्चों के शव निकालने के लिए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक बच्चों शव नदी से निकालकर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।