फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर में व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी, दो दिन में यह तीसरा मामला

Mon, 18 Jul 2022 03:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में रविवार को दो बाइक सवार युवकोंं ने एक व्यापारी को राह चलते जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
उदयपुर के व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर में रविवार को दो बाइक सवार युवक एक व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने घंटाघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले भी शनिवार को व्यवसायियों को जान से मारने की धमकी मिली थी। 

विज्ञापन

थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नु ने बताया कि क्षेत्र की एक दुकान पर काम करने वाले युवक ने धमकी मिलने की शिकायत दी है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, सेल्समैन के घर पर पुलिस का जवान लगा दिया गया है।


बता दें कि शनिवार को धानमंडी थाना क्षेत्र में दो व्यापारियों को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी। व्हाट्सअप पर धमकी मिलने के बाद शनिवार को कपड़ा व्यवसायी और हेयर कटिंग करने वाले व्यापारी ने घंटाघर थाने में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन

अब रविवार को पुलिस ने रेकी करने और सेक्टर 11 निवासी व्यक्ति को धमकाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कन्हैया लाल हत्याकांड के पहले सेक्टर 11 निवासी को व्यक्ति को धमकी मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें