फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर छोड़ने के बहाने सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल की धमकी दे मांग रहा पांच लाख

Mon, 18 Jul 2022 02:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी पीड़िता से पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर सहेली के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 19 साल की युवती से उसकी सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर छोड़ने के बहाने आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की डिमांड की।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने विद्याधर नगर थाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 19 साल की युवती का आरोप है कि वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। उसकी सहेली को कोचिंग लेने और छोड़ने उसका भाई नकुल सिंह आता है। ऐसे में युवती की सहेली के भाई से जान-पहचान हो गई। सहेली का भाई होने के कारण उसको भी बीच रास्ते तक छोड़ देते थे।


आरोप है कि करीब तीन महीने पहले वो सहेली के साथ उसके घर गई थी। वहां से आरोपी नकुल सिंह उसे घर छोड़ने निकला। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे घर छोड़ने के बजाय चौमूं पुलिया विद्याधर नगर स्थित एक कैफे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटोज खींच लिए। 

विज्ञापन

पीड़िता ने लोकलाज के डर से दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। एक महीने बाद आरोपी पीड़िता से पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। रुपए नहीं देने पर आरोपी अश्लील फोटोज को वायरल करने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साए परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी नकुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें