धौलपुर के पिपहेरा गांव में पोल पर मरम्मत का काम करते समय संविदा लाइनमैन रवि कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन पर धरना देकर कार्रवाई, नौकरी और मुआवजे की मांग की।
धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के पिपहेरा गांव में बिजली के पोल पर मरम्मत और मेंटेनेंस का काम कर रहे एक संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि लाइनमैन के पोल पर काम करने के दौरान बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बसई नवाब विद्युत सब स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। वे जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण उसे तत्काल बसई नवाब के नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा लाइनमैन की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पढे़ं: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और आरोपी हिरासत में, अब तक 15 गिरफ्तार; पूछताछ जारी