जयपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधी सहित तीन वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह पिस्टल, आठ मैगजीन, 11 कारतूस और दो साइलेंसर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता और एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में कार्रवाई हुई। पुलिस ने बदमाश मुकेश प्रजापत, साहरुदीन उर्फ शेरू और गणेश उर्फ भाटिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न जगह पर हथियार तस्करी करना कबूल किया है।