फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पार्किंग में खड़ी तीन कारों में लगी भीषण आग, एक घंटे बाद पाया गया काबू

Sun, 10 Apr 2022 06:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में तीन कारों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार के पास कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के जयपुर रोड स्थित आरटीओ ऑफिस के सामने होटल की पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में भीषण आग लग गई। गाड़ियों में आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि गाड़ियां जलकर खाक हो गई। 

विज्ञापन

जयपुर रोड पर स्थित होटल पैराडिजो के पास पार्किंग में तीन कार खड़ी हुई थी। इस दौरान खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर होटल के कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग भीषण होने के कारण तीनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई। 


गनीमत रही कि गाड़ियों के पास कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस आग लगने की घटना पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें