फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: महिला से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने टेंपो चालक को लाठियों से पीटा, बाल भी काटे

Mon, 22 Aug 2022 05:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

आक्रोशित ग्रामीणों ने टेंपो चालक को बंधक बना लिया। उसके बाद वहां उसके परिजन पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की। दोनों पक्षों ने नामजद केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
नागौर में टेंपो चालक को पीटा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के सदर थाना इलाके के बासनी बेलीमा लोगों ने एक टेंपो चालक की जमकर धुनाई कर दी। टेंपो चालक ने 15 दिन पहले एक विवाहिता से छेड़छाड़ की थी। जैसे ही रविवार को चालक गांव पहुंचा। लोगों ने उसे जमकर लाठियों से पीटा।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने टेंपो चालक का सिर मुंड दिया और बंधक बना लिया। जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजन वहां पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने चालक के परिजनों से भी मारपीट की। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को थाने में लाया गया। इसके बाद आरोपियों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले टेंपो चालक ने गांव की विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की थी। नागौर पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि मामले में पांच जनों को नामजद किया गया है।


दोनों पक्ष ने करवाया केस दर्ज

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे चौड़ाई निवासी सनी अपना टेंपो लेकर पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक ने टेंपो को रोक लिया और उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई और और उसने बताया कि वही टेंपो चालक है, जिसने 15 दिन पहले उससे छेड़छाड़ की थी। टेंपो चालक ने 15 जनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसके अलावा बासनी के कुछ निवासियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने नामजद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चालक के परिजनों को भीड़ से छुड़ाया। इधर जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को डिटेन कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें