राजस्थान में छात्र संघ चुनाव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरी झंडी दे दी है। शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम गहलोत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं।
विद्यार्थी संगठनों की मांग को देखते हुए और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं। सभी विद्यार्थी संगठन संबंधित कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस की पालना करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें। मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।