रेलिंग के पास खड़े छात्र ने लगा दी छलांग।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जयपुर में एक छात्र ने मॉल की तीसरी से मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा कि छात्र दौड़ता हुआ आया और तीसरी मंजिल से छलांग दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से तनाव में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार घटना शहर के झोटवाडृा स्थित ट्राइटन मॉल की है। बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र रोहित जैन (22) पुत्र मनोज जैन निवासी झोटवाड़ा सुबह करीब नौ बजे मॉल आया। अंदर आते ही वह मॉल की तीसरी मंजिल पर गया और दौड़ते हुए वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मॉल के मैनेजर ने युवक के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कावंटिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, पुलिस को छात्र के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था। इस कारण उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।