फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi : सड़क निर्माण के चलते लगा जाम, गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस जाम में फंसी, PWD को नहीं है कोई सुध

Mon, 22 Jul 2024 02:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

शहर में आकराभट्टा-मानपुर मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी एक गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस लगभग आधा घंटा जाम में फंसी रही। खासी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया, तब जाकर एंबुलेंस वहां से निकल सकी।
विज्ञापन
एंबुलेंस जाम में फंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकराभट्टा-मानपुर मार्ग पर डिस्कॉम कार्यालय एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप करवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते आमजन हो रही परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके बाद भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नतीजतन सोमवार को एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस जाम में फंस गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा यहां रोड को ऊंचा करने का कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते एक ओर का यातायात रोक दिया गया है। दोनों ओर के वाहनों की सिंगल रोड से आवजाही होने से यहां दिनभर यातायात का भारी दवाब बना रहता है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंधों का भी अभाव बना हुआ है। ऐसे में आज सवेरे एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस यहां फंस गई। लगातार सायरन बजाने के बाद भी न तो वहां काम कर रहे ठेकेदार-श्रमिक और न ही कोई यातायात पुलिसकर्मी आगे आया। ऐसे में एंबुलेस में सवार रोगी एवं परिजन परेशान होते रहे। आखिर में वहां मौजूद लोगों ने खासी मशक्कत के बाद इसे जाम से बाहर निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें