फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सीवरेज समस्या है तो रूडीफ करेगी समाधान, सवेरे 9.30 से शाम 6 बजे तक इन नंबर पर दर्ज करें शिकायत

Fri, 19 Jul 2024 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सीवरेज कार्य से आमजन को असुविधाओं से बचाने के लिए रूडीफ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके लिए लोगों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है। शिकायत के लिए सवेरे 9.30 से शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान नगरीय विकास परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सिरोही शहर में रह रहे हैं और सीवरेज कार्य के चलते किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अंतर्गत आरयूआईडीपी ने नगर परिषद क्षेत्र में जलप्रदाय एवं सीवरेज योजना में घरेलू सीवरेज कनेक्शन करने का कार्य कराया जा रहा है। बारिश के दौरान असुविधाओं का होना लाजिमी है, ऐसे में रूडीफ ने आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति इस पर सवेरे 9.30 से शाम 6 बजे तक अपनी समस्या दर्ज करवाकर तत्काल राहत पा सकता है।

विज्ञापन


आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा ने बताया कि सिरोही में आदर्श नगर, नयावास, सदर बाजार, कुम्हारवाड़ा, ब्रह्मपुरी एवं राज कॉलोनी जैसी कॉलोनियों में ठेकेदार मैसर्स एलएंडटी द्वारा कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बारिश के कारण नालियों का पानी ओवरफ्लो होने की शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने सभी सिरोही वासियों से अनुरोध किया है कि यदि सीवरेज कार्य के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है तो तुरन्त हेल्पलाइन नम्बर 18001800116 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके तथा सीवर लाइन का भी शीघ्र पूर्ण हो सके। 

सीवरेज कार्य के दौरान प्राप्त कुल 134 शिकायत का समाधान किया गया है। घर-घर जाकर टीम मौका मुआयना करती है। साथ ही प्राप्त शिकायतों को तुरंत प्रभाव से समाधान करने की कोशिश की जाती है, जिससे आमजन को असुविधा न हो। आमजन के घरों से निकलने वाले सीवर के साथ कचरा, प्लास्टिक की थैलियां व सब्जी का कचरा डाले जाने के कारण सीवर चेम्बर चोक हो जाती है, जिससे आमजन को सड़कों पर असुविधा का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


इस संबंध में सिरोही शहर के सभी आम नागरिकों से अपील भी कि है कि वे घरेलू सीवरेज लाइनों में कचरा, प्लास्टिक की थैलियां, सब्जी का कचरा आदि न डालें, इसके कारण सीवर लाइनें चोक हो जाने की समस्या बढ़ सकती हैं। आमजन अपनी शिकायत/सुझाव हेल्पलाइन नंबर 7340123789/18001800116 पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें