फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिल्ली में भर्ती संत विजय दास से की मुलाकात, कहा- हर संभव मदद करेंगे

Fri, 22 Jul 2022 07:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि अवैध खनन के मामले में खान मंत्री का जिला ही नंबर वन है। कांग्रेस के विधायक का अपने मुखिया से पूछना कि क्या अवैध खनन रोकने के लिए अपना जीवन खतरे में डालकर संदेश देना होगा? यह एक बड़ा सवाल है।  
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती संत बाबा विजय दास जी से मुलाकात की। उन्होंने उनसे उनका हालचाल पूछा। साथ ही डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दरअसल, राजस्थान में अवैध खनन के विरोध में 20 जुलाई को भरतपुर के डीग क्षेत्र में विजय दास जी ने आत्मदाह का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे शेखावत ने चिकित्सकों से विजय दासजी की रिकवरी के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी देखभाल में लगे साथियों से बात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
इधर, अवैध खनन को लेकर कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर भी केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निशाना साधा। शेखावत ने कहा कि विधायक ने गहलोतजी को 'कांख में छोरा गांव में ढिंढोरा' से इशारा दिया है कि अवैध खनन रोकने के लिए उन्हें क्या करना होगा? 
विज्ञापन


अवैध खनन के मामले में खान मंत्री का जिला ही नंबर वन है। कांग्रेस के ही विधायक का अपने मुखिया से पूछना कि क्या अवैध खनन रोकने के लिए अपना जीवन खतरे में डालकर संदेश देना होगा? एक बड़ा सवाल है। शेखावत ने कहा कि गहलोतजी को जुबानी जमाखर्च के बजाय कड़ा निर्णय लेकर दिखाना चाहिए।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें