फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में तीन दिन एक्टिव रहेगा मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

Fri, 22 Jul 2022 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पिछले 24 घंटे में दौसा में चार इंच तक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शहर के रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान में भी 60 एमएम बरसात हुई।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बारिश का दौरा जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तीन दिन तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के 9 जिलों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आज हनुमानगढ़, गंगानगर, अलवर, झुंझुनूं और दौसा में तेज बारिश हो सकती है। कल शनिवार को नागौर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और टोंक जिले में भारी बारिश हो सकती है। 24 और 25 जुलाई को उदयपुर संभाग के सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जैसलमेर, नागौर और बाड़मेर में तेज बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में दौसा में चार इंच तक बारिश दर्ज की गई। शहर के अलावा रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान में भी 60 एमएम बरसात हुई। वहीं, बारिश के कारण अलवर की सिलीसेढ़ झील का जलस्तर भी बढ़ गया। पिछले 48 घंटे में यहां 100 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। झील का जलस्तर 7.21 आरएल मीटर से ऊपर चला गया। इसका अधिकतम गेज 8.77 आरएल मीटर है। ऐसे में अब और बरसात होने पर झील के गेट खोलने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें