फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व मंत्री के पीए के घर डकैती, हथौड़े से हमला कर पांच नौकर नगदी और जेवरात लेकर हुए फरार 

Tue, 03 May 2022 03:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दुर्रु मियां के पीए के घर डकैती हो गई। नौकर ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात और छह मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जयपुर में डकैती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एमादुद्दीन अहमद खान उर्फ दुर्रु मियां के पीए के घर डकैती हो गई। घर के नौकरों ने ही पीए और उनके घर के सदस्यों पर हथौड़े से हमला कर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपी नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के पीए रह चुके मैथिलीशरण शर्मा को दो नौकर और तीन नौकरानियों ने बंधक बना लिया। फिर उन्होंने मैथिलीशरण पर हथौड़े से हमला कर दिया। उन्होंने घर मालिक की पत्नी से भी मारपीट की। आरोपियों ने घर के सभी लॉकर और अलमारी से लाखों रूपये और जेवरात लेकर फरार हो गए। पांचों नौकर नेपाल के बताए जा रहे हैं।


नौकरों का नहीं करवाया था वेरिफिकेशन
घर मालिक मैथिलीशरण के बेटे ने जैसे-तैसे हाथ पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। घर में सीसीटीवी भी नहीं लगा। वहीं घर में नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया गया था। जांच के दौरान पुलिस को कंट्रोल रूम से पता चला कि डकैत एक्सप्रेस हाइवे पर मैथलीशरण की कार छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपी घर से छह मोबाइल लेकर भी फरार हो गए। कार से पुलिस को कई मोबाइलों की सिम भी मिली हैं। पुलिस मोबाइल को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

मैथिलीशरण शर्मा का है प्रॉपर्टी का व्यवसाय
मैथिलीशरण शर्मा कांग्रेस सरकार में पूर्व चिकित्सा मंत्री दुरु मियां के पीए रह चुके हैं। उनका प्रॉपर्टी का बड़ा व्यवसाय भी है। उनका बेटा मोहित भी प्रॉपर्टी का ही काम करता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्सप्रेस हाईवे और टोल नाकों पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें