फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : रपट पार करते समय मोरेल नदी में डूबा युवक, एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला

Fri, 23 Aug 2024 02:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

जिले में मायापुर डूंगरी गांव के पास मोरेल नदी की रपट पार करते समय पैर फिसलने से गिरे युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक रपट पार करके अपने घर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत करके युवक का शव बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में मायापुर डूंगरी गांव के पास मोरेल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मायापुर डूंगरी निवासी 23 वर्षीय दिलखुश माली पुत्र हनुमान माली निवासी मायापुर डूंगरी मलारना डूंगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोरेल नदी की रपट पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह मोरेल नदी में डूब गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों को घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें