फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: गंगापुरसिटी में खुले बोरवेल में गिरी महिला, NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

Wed, 07 Feb 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुरसिटी

सार

गंगापुरसिटी में एक महिला खुले बोरवेल में गिर गई। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल, महिला को रेस्क्यू करने का प्रयास किए जा रहा है।
विज्ञापन
बोरवेल में गिरी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगापुर सिटी में गुडला ग्राम पंचायत के रामनगर ढोसी गांव में बुधवार को एक खुले बोरवेल में 24 वर्षीय महिला गिर गई। महिला के बोरवेल में गिरने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, गंगापुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी के निर्देशन में बोरवेल में गिरी महिला को बचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक संतराम सहित पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि दोपहर बाद सूचना मिली कि गुडला ग्राम पंचायत के रामनगर ढोसी बेरवायों की ढाणी में 24 वर्षीय मोनिका पत्नी सुरेश बैरवा पास ही के खुले बोरवेल में गिर गई। महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा, बोरवेल के पास पड़ी उसकी चप्पलों से हुआ। बोरवेल की गहराई लगभग 95 से 100 फीट बताई जा रही है। सूचना के बाद जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी सहित पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। महिला को बोरवेल से निकालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जिला बचाव एवं राहत दल की ओर से भी बचाव और राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन


मौके पर NDRF संभागीय भरतपुर और SDRF मुख्यालय जयपुर की रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है।जिला कलेक्टर ने प्राथमिक तौर पर ऑक्सीजन के लिए बीसीएमओ डॉ. नंदकिशोर मीणा सहित उनकी मेडिकल टीम को मौके पर तैनात कर बोरवेल में ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक संतराम मीना के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात किया हुआ है। फिलहाल, मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा, सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


संवेदनशील मामले पर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है। बताया जा रहा है कि विगत रात करीब 8 बजे से महिला घर से गायब थी। देर रात तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने महिला की तलाश की। लेकिन महिला का कोई पता नहीं लग पाया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे बोरवेल के पास महिला की चप्पल पड़ी हुई मिली, जिस पर परिजनों को महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें