फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, व्यवस्थाएं बनाने में मुस्तैद प्रशासन

Sat, 07 Sep 2024 08:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में आज लाखों की तादाद में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे। गौरतलब है कि गवान गणेश के जयकारों से गूंज रहे रणथंभौर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। 
 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सवाई माधोपुर के रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले में ऐसा जनसमुदाय उमड़ा कि पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन


रणथंभौर सर्कल से लेकर दुर्ग तक दर्जनों की तादाद में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय मेले में राजस्थान ही नहीं अन्य प्रांतों के कोने-कोने से भी श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणेश के जन्मोत्सव की अद्भुत झांकी सजाई गई और त्रिनेत्र गणेश का स्वर्ण आभूषणों से अलौकिक शृंगार किया गया है। 

किले में विराजमान गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला व पुरुष कतार अलग रखी गई है। पुलिस प्रशासन के लिहाज से मेले में सुरक्षा के लिए 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही रोडवेज की 50 बस श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु लगाई गई हैं।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों के माध्यम ये अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। मेले में उमड़े जनसैलाब से लगभग 7 किमी लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें