फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh : भैंस के बछड़े को बचाने गए व्यक्ति की खुद पानी में डूबने से मौत, सिविल डिफेंस की टीम ने शव निकाला

Sat, 07 Sep 2024 07:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में एनीकट में डूब रहे भैंस के बछड़े को बाहर निकालने गया व्यक्ति पुलिया से पानी में बह गया और डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। चित्तौड़ से सिविल डिफेंस की टीम ने पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना इलाके में तेज बरसात के दौरान नाले पर बने एनिकट से बहे एक व्यक्ति की डूबने के कारण मौत हो गई। यह व्यक्ति नाले में गिरे भैंस के बछड़े को निकालने के लिए पानी में कूदा था लेकिन खुद ही बह गया। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि निम्बाहेड़ा क्षेत्र में अच्छी बरसात के कारण नालों में बहाव जारी है। घटना मड्डा से कासोद मार्ग पर स्थित एक एनिकट पर हुई। इसमें रानीखेड़ा निवासी सोहनलाल तेली शुक्रवार शाम को भैंस घर लेकर जा रहा था। मार्ग में नाले पर बने एनिकट से गुजरते समय एक भैंस का बछड़ा बहते देख सोहनलाल भी एनिकट पर चला गया और बछड़े को निकालने के चक्कर में वह भी पुलिया से बह गया। 

हादसे की जानकारी मिलने पर कई क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम चित्तौड़गढ़ से मौके पर पहुंची और शव की तलाश की। शनिवार को तलाशी के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने शव को निकाल लिया और निम्बाहेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें