फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: प्रेमी जोड़े को परिजनों ने दी मारने की धमकी, 18 साल बड़े युवक से शादी कराई तो प्रेमी संग रहने लगी युवती

Thu, 15 Jun 2023 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही युवती को उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ युवती सुमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले में प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि युवती के परिजनों ने दी है। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।   

विज्ञापन


रतनगढ़ के कादिया में रहने वाली 22 साल की युवती सुमन ने बताया कि वह पिछले तीन साल से ठठावता गांव के रहने वाले राकेश के संपर्क में थी। जब वह कक्षा 12वीं में पढ़ती थी तब उसकी मुलाकात राकेश से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। उन्होंने शादी को लेकर अपने-अपने परिजनों से बात की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 

सुमन ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2023 में उसकी मां, मामा और भाई ने उसकी शादी सुजानगढ़ तहसील के मुरड़ाकिया गांव में रहने वाले रविंद्र (40) के साथ जबरन करा दी। शादी के 4 दिन बाद उसे पता चला कि रविंद्र की एक शादी पहले से ही हो चुकी है। 
विज्ञापन


13 मई को सुमन अपने पीहर आई और फिर 4 जून को राकेश के साथ घर से भाग गई। दोनों ने हरियाणा के फतेहाबाद में जाकर लिव-इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाया और साथ रहने लगे।  इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उसका भाई बार-बार कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें