फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Ajmer: 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 27 Apr 2022 05:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का भी प्रयास किया। अब वह उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
अजमेर में दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 साल की लड़की की बहला-फुसलाकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन

पीड़िता ने रामगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर पर खाना बनाने का काम करती है। दिसंबर 2020 में वह दरगाह क्षेत्र में होटल होटल संचालित करने वाले एक व्यक्ति से मिली। जान पहचान के बाद आरोपी रोजाना उसके घर खाना खाने आने लगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी वीडियो भी बना ली। 


वीडियो वायरल करने की दी धमकी 
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। उसके बाद वह डरा-धमकाकर उसने आधार कार्ड में पीड़िता की उम्र भी फर्जी तरीके से बढ़वा दी। उसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात करवाने का प्रयास भी किया। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

पीड़िता ने रामगंज थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर 2021 को उसने पुत्री को भी जन्म दिया। लेकिन आरोपी ने वकील और पुलिस वालों की धमकी देकर उसे चुप करवा दिया और रोजाना डरा धमका कर दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने पुलिस वालों से फोन करवा कर धमकियां दिलवाई। अब परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने के लिए धमकाया जा रहा है। रामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें