फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कार में तोड़फोड़ और फायरिंग का वीडियो वायरल, दो गैंग के बीच गैंगवार की आशंका, थाने नहीं पहुंची शिकायत

Fri, 04 Mar 2022 01:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के लोहावट थाना इलाके में कार में तोड़फोड़ करने और फायरिंग करने का एक वीडिया वायरल हो रहा है। यह वीडियो  राजू मांजू और विशनाराम जांगू गैंग के बीच हुई गैंगवार का बताया जा रहा है। ये दोनों की गैंग काफी समय से इलाके में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधुपर के लोहावट पुलिस थाना इलाके में रात के समय कार में तोड़फोड़ करने और गोली चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बदमाशों के बीच हुई गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। अब तक किसी ने भी मामले को लेकर थाने में केस दर्ज नहीं कराया है। पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, लोहावट क्षेत्र में पिछले कुछ समय से राजू मांजू और विशनाराम जांगू गैंग में तनातनी चल रही है। कुछ समय पहले दोनों गैंग के बीच मारपीट की घटना भी हो चुकी है। एक शादी समारोह में राजू मांजू और विशनाराम जांगू के पहुंचने पर दोनों ने एक दूसरे को टक्कर मारकर कार क्षतिग्रस्त कर दी थीं। गैंग के सदस्यों ने एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी पोस्ट किए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के अनुसार इसके बाद से ही दोनों गैंग के बीच लड़ाई चल रही है। अब वीडियो सामने आने के बाद सूत्रों का कहना है कि यह दोनों गैंग के बीच का गैंगवार है। हालांकि, फायरिंग और कर में तोड़फोड़ करने की शिकायत किसी ने भी पुलिस से नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी लेकर कार के पीछे से दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि दो गैंग के एक क्षेत्र में सक्रिय होने से  गैंगवार की आशंका हमेशा बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें