फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला, 10 महीने में दूसरी बार केस दर्ज

Thu, 18 Nov 2021 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भील के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी उसके खिलाफ जिले के सुखेर थाने में ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला की शिकायत पर गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक प्रतापलाल गमेती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत अंबामाता थाने में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि गमेती के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले भी उसके खिलाफ जिले के सुखेर थाने में ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन


उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नौकरी की तलाश के दौरान विधायक के संपर्क में आई थी। लेकिन विधायक ने उसे नौकरी दिलाने व उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने एक वकील के माध्यम से उदयपुर के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि चूंकि मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा है। इसलिए मामले की जांच अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें