सीएम गहलोत ने कहा कि जो लोग पकड़े जा रहे हैं वो सिर्फ शिक्षा विभाग के नहीं हैं। यह सिर्फ शिक्षा विभाग की बात नहीं है, हर विभाग में भ्रष्टाचार होता है। सरकार की मंशा है कि इसे कैसे रोकें। बड़े अधिकारी, कलेक्टर पकड़े जा रहे हैं, ये राजस्थान में ही देखने को मिलेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग पकड़े जा रहे हैं वो सिर्फ शिक्षा विभाग के नहीं हैं। यह सिर्फ शिक्षा विभाग की बात नहीं है, हर विभाग में भ्रष्टाचार होता है। सरकार की मंशा है कि इसे कैसे रोकें। बड़े अधिकारी, कलेक्टर पकड़े जा रहे हैं, ये राजस्थान में ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
दौसा में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'मैं समझता हूं कि एंटी करप्शन डिपार्टमेंट सबसे अच्छा काम राजस्थान में कर रहा है। अगर अध्यापकों के ट्रांसफर की नीति बन जाए, तो अध्यापक को पता होगा कि उनका नंबर कितने सालों में आएगा, तो कोई भी टीचर पैसा नहीं देगा और ना ही भ्रष्टाचार होगा। जो मंत्रालय मेरे पास है उसमें भी कई लोग पकड़े गए हैं।'
दरअसल, सीएम गहलोत ने मंगलवार को कहा था कि हम सुनते हैं कि तबादले के लिए कई बार पैसे खिलाने पड़ते हैं। आप बताइए सही है या नहीं। गहलोत ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह में मौजूद शिक्षकों से पूछा था कि क्या यह बात सही है? पैसे देने पड़ते हैं क्या? फिर आवाज आई- हां, देने पड़ते हैं। इस पर गहलोत ने कहा था कि यह बहुत ही दुखदाई बात है। अगर एक पॉलिसी बन जाए, सब ठीक हो सकता है।