फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटी को कुएं में फेंक गया पिता, पकड़े जाने पर बोला- ये मेरे लिए बोझ, छुटकारा पाना चाहता था

Tue, 15 Feb 2022 08:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

बेटियां अपने पापा के लिए परी से कम नहीं होती हैं, लेकिन राजस्थान के राजसमंद में एक पिता अपनी पांच साल की बेटी को बोझ समझता था। उससे छुटकारा पाने के लिए वह उसे एक कुएं में फेंक गया, लेकिन खेत में काम कर रहीं कुछ महिलाओं ने बच्ची की जान बना ली।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राजसमंद में एक पिता पांच साल की बेटी को कुएं में फेंक गया। बच्ची एक पाइप के सहारे कुएं में डूबी हुई खड़ी रही। पास ही में खेत पर काम कर रहीं दो महिलाओं को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर-उधर तलाशने के बाद महिलाएं कुएं के पास पहुंची तो उन्हें अंदर एक बच्ची मिली। दोनों महिलाओं ने लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। खेत मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी रेगर मोहल्ला निवासी सुशील पुत्र मांगीलाल (33) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा लाया था पिता
12 फरवरी को रेगर मोहल्ला कृषि फार्म हाउस निवासी जीनल दोपहर दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान सुशील बेटी को स्कूटी पर बिठाकर ले गया और धोईंदा जाने वाले सुनसान मार्ग पर बने कुएं में फेंक दिया। खेलते-खेलते बच्ची घर के बाहर से लापता हुई तो उसके बाबा ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उन्हें उसके बारे में पता नहीं चला।  

महिलाओं ने बच्ची को बचाया
खेत में काम कर रही महिलाओं ने कुएं से बच्ची की आवाज आने पर उसे बचाया। हीरा बाई कुमावत, संध्या पालीवाल और खेत मालिक रामलाल कुमावत ने साड़ी की रस्सी बनाकर बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया।  
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाले 80 सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 80 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने पिता को संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बेटी को बोझ समझता था, इस कारण उससे छुटकारा पाने के लिए उसे मरने के लिए कुएं में फेंक गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें