मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अजमेर दरगाह भेजी चादर।
- फोटो : अमर उजाला
हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतउल्लाह के 810वें उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह में चादर पेश होने का सिलसिला जारी है। एसके मुद्दीन शुक्रवार को मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भेजी गई चादर दरगाह लेकर पहुंचे। दरगाह शरीफ के खादिम सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने सीएम द्वारा भेजी चादर दरगाह में पेश की। इस मौके पर एसके मुद्दीन ने सीएम चौहान का संदेश भी पढ़कर सुनाया।
सीएम ने अपने संदेश में उर्स के मौके पर सभी जायरीनों को मुबारकबाद दी। साथ ही कहा कि भारतीय सांस्कृति आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है। हजरत नवाज की खिदमत में हाजिरी देना ही अपने आप में सवाब का काम है। अपने संदेश में सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी जायरीन जियारत कर वापस अपने शहर और कस्बे में जाए तो एक पौधा अवश्य लगाएं।